फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने 17 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर ही है कि चरस कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाना था।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी। सूचना के आधार पर एसएचओ उधमपुर चमन गोरखा ने अपनी टीम के साथ जखैनी इलाके में नाका लगा कर रखा था। इसी दौरान पुलिस ने घाटी से जम्मू की तरफ जा रही टवेरा (जेके03डी-1924) को तलाशी के लिए रोका। वाहन में तीन लोग सवार थे।
जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर से 17 किलो चरस बरामद हुई। इस दौरान तस्करी के आरोप में आदिल अहमद निवासी अनंतनाग, चंद्रकांत दादरोजी निवासी महाराष्ट्र और आदिल हुसैन शाह निवासी अनंतनाग को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें