कटड़ा में श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ से मुलाकात करते ट्रेडस्र् फेडरेशन के पदाधिकारी। श्रोत
जम्मू। चैंबर ऑफ़ ट्रेडर्स फ़ेडरेशन के उपाध्यक्ष तुषार महाजन ने कटड़ा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व मजबूत बनाने के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य से मुलाकात की।
उन्होंने अतिरिक्त सीईओ से कहा कि कटड़ा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्थानीय खिलाड़ियों की सहभागिता की दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि जो भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं उसमें युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जानी चाहिए। इससे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विनय खजूरिया, इंजीनियर सुमित गंडोत्रा आदि मौजूद थे। ब्यूरो