फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के शहर आए लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नवरात्र के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में लोगों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे फिर रौनक लौट आई है। इसी के साथ बाजार में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो गई है। इसको लेकर अब पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को भी पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काट कर जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद शहर के अंदर लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। बाजार में हर रोज सैंकड़ों लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं और सामाजिक दूरी का कहीं ख्याल तो रखा ही नहीं जा रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ तो बाजार में लोगों की संख्या में तो बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। इसी को लेकर पुलिस ने भी सख्ती ज्यादा कर दी है। पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों को पकड़ कर कार्रवाई कर रही है। इनके मौके पर ही चालान काट कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है और साथ ही सबको मास्क पहन कर बाहर निकलने को जागरूक किया जा रहा है। पुलिसकर्मी इन लोगों को समझा रहे हैं कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। लापरवाही करने पर कोरोना की तीसरी लहर को न्योता मिलेगा और फिर इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए जब भी घरों से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं और दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें