फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। वैक्सीन सेंटर में सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते रहे। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने कई लोगों को घरों में जाकर वैक्सीन लगाई है। स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी से टीका करण का काम कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन सप्ताह से वैक्सीन लगाने का काम बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। पहले जहां हर रोज औसतन दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी तो अब हर रोज औसतन तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वीरवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है, जबकि शुक्रवार को कुल 3450 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 1189 लोगों को पहली और 1420 को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 118 लोगों को पहली और 569 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 569 लोगों को पहली और 27 को दूसरी डोज लगाई गई है। कई वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग घर घर जाकर वैक्सीन लगा रहा है। इसके लिए मोबाइल टीमें हर रोज घंटों मशक्कत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें