कटड़ा। धर्मनगरी में यातायात पुलिस ने नाके लगा कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 16 वाहनों के चालान काट कर 11400 रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा एक ऑटो को सीज व एक का कोर्ट चलान किया है।
गौरतलब रहे कि कस्बे में कुछ दिन से अवैध वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण आए दिन हादसों में इजाफा हुआ है। डीटीआई निशांत ने बताया कि इस संबंध में काफी दिनों से शिकायतें मिल रहीं थी। इस कारण अभियान चलाया गया है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।