उधमपुर/रामनगर। रामनगर से रविवार को पिंगला माता मंदिर के लिए छड़ी यात्रा को रवाना हुई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा और मां की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर एसडीएम रामनगर मुख्य रूप से रूप में मौजूद रहे।
छड़ी यात्रा को लेकर सुबह के समय श्रद्धालु शीतला माता के मंदिर में एकत्र हुए, जहां से नौ बजे एसडीएम ने झंडी दिखा कर छड़ी यात्रा को पिंगला माता मंदिर के लिए रवाना किया। यात्रा में कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है। इस दौरान माता की महिमा के गुणगान से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। प्रबंधकों ने बताया हर वर्ष नवरात्र शुरू होने से पहले रविवार को छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण संख्या में कटौती की गई है।