फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश की अवहेलना पर तीन दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में कोरोना के मामलों में कमी आते ही दुकानदारों की ओर से फिर लापरवाही बरती जाने लगी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने बाजारों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया वहीं, नियमों का सख्ती से पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सात बजे नायब तहसीलदार अनिल चाढ़क ने पुलिस के साथ बाजारों का दौरा किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए तीन दुकानें खुली मिलीं, जिनके दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि कटड़ा के बाण गंगा मार्ग पर रिंकू जनरल स्टोर के साथ ही एक सब्जी की दुकान और कल्याणी ड्राई फ्रूट्स शॉप खुलीं थीं। इतना ही नहीं सब्जी की दुकान पर काफी लोग मौजूद थे । इन तीनों दुकानों को बंद करवा कर दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों को सख्ती से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें