फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में घर के बाहर से कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के रेलवे रोड इलाके से शनिवार रात को कोरोना कर्फ्यू के बीच चोर घर के पास नजदीक की गई कार को चोरी कर फरार हो गए। सुबह कार के मालिक को इसका पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। कोरोना कर्फ्यू के बीच शहर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे शहर की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार के मालिक सन्नी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे आल्टो कार (जेके14डी-0974) को घर से करीब 50 मीटर दूर पार्क किया था। सुबह छह बजे जब किसी काम से घर से बाहर निकला तो कार गायब थी। आसपास तलाश किया, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जब शहरवासियों को इसका पता चला तो सबने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। शहरवासियों का कहना है कि सप्ताह से शहर में रात्रि कर्फ्यू जारी है और पूरे शहर में पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद लगातार चोरियां बढ़ रही है। दो दिन पहले नगर परिषद कार्यालय के अंदर से चोर ट्रैक्टर की बैटरी और कमरे में रखी लाइटें चोरी कर ले गए हैं। अब कार चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस को जल्द चोरों को पकड़ कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें