फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिहाड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे कार पलटी<bha>;</bha> चालक की मौत, दो घायल

Thu, 20 Feb 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के बैंसता गांव से दावत खाकर लौट रहे रीटी गांव के तीन युवक
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर क्षेत्र के बैंसता गांव में एक शादी समारोह से लौट रहे तीन युवाओं की स्विफ्ट कार दिहाड़ी इलाके में पलट गई, जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे तब हुआ, जब वाहन का चालक मार्ग पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गिरकर पलट गई।

मृतक चालक की पहचान 28 वर्षीय मोहिंद्र सिंह (पुत्र उत्तम सिंह, निवासी रीटी) के रूप में हुई है। घायलों में 24 वर्षीय सुरजीत सिंह (पुत्र दिनेश कुमार) और एक अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहिंद्र सिंह अपने चाचा के बेटे की बरात में शामिल होने रीटी से बैंसता गया था। दावत के बाद वह दो साथियों के साथ स्विफ्ट कार (जेके 14 एच 2193) से रीटी लौट रहा था। दिहाड़ी इलाके में वाहन के अनियंत्रित होने से हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर रामनगर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जेएमसी उधमपुर रेफर किया गया, जहां मोहिंद्र सिंह की मौत हो गई। गंभीर हालत वाले सुरजीत सिंह और दूसरे घायल को जेएमसी जम्मू भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना का सटीक कारण पता लगाने के लिए वाहन के मलबे का निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें