फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल के चंबलवास में आग लगने से सात रिहायशी घर जलकर तबाह

Thu, 20 Feb 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
बनिहाल के चंबलवास में आग से जले मकान। संवाद - फोटो : ramban
विज्ञापन
आधी रात में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली, स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजे की मांग
विज्ञापन

रामबन। बुधवार को बनिहाल के चंबलवास इलाके में भीषण आग लगने से सात रिहायशी घर जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि अग्निशमन विभाग और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद भी सभी घर खाक हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रात करीब 12:30 बजे सैयद बस्ती चंबलवास में एक रिहायशी घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज लपटों और हवा के कारण आग ने अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जिन लोगों के घर जलकर खाक हो गए, उनमें मोहम्मद यूसुफ शाह, अल्ताफ अहमद शाह, गुलजार अहमद शाह, मुश्ताक अहमद शाह, शब्बीर अहमद शाह, जमात अली शाह और गुलाम नबी शाह शामिल हैं।
विज्ञापन

बनिहाल विधायक ने प्रशासन से राहत की मांग की
इस घटना पर बनिहाल के विधायक हाजी सज्जाद साहीन ने गहरी सहानुभूति व्यक्त की और जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और मुआवजा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए ताकि वे अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें। इससे पहले कस्बा बनिहाल में भी एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया था, जहां अब्दुल लतीफ नाइक का घर पूरी तरह नष्ट हो गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और अग्निशमन सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें