फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लगाया ई श्रम कार्ड शिविर

विज्ञापन
उधमपुर के बस अड्डा पर ई श्रम कार्ड बांटती संबंधित विभाग की अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल ने श्रम विभाग के सहयोग से नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर उप श्रमायुक्त विनाक्षी कौल और सहायक श्रमायुक्त प्रद्योत गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

शिविर में श्रमिक वर्ग के लोगों के ई-श्रम कार्ड बनवाए। साथ ही उन्हें इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई, और अधिक से अधिक लोगों को ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया गया। कहा कि जो लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, वे अपने आसपास के लोगों को भी इस कार्ड को बनवाने के लिए जागरूक करें। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे लोग जो आयकर के दायरे में नहीं आते, और आयु 16 से 59 साल के बीच है, वे महिला व पुरुष कार्ड को बनवा सकते हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और सरकारी सहायता इसी कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएंगी।
वहीं, इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने भी लोगों से इस कार्ड को बनवाने और इसका प्रसार प्रचार करने की अपील की। कहा कि 31 दिसंबर इस कार्ड को बनवाने की अंतिम तिथि है। इस मौके पर व्यापार मंडल के सदस्य राहुल मगोत्रा, विजय कुमार शर्मा, कमल गुप्ता, राजेश खजूरिया, अंकित सेनसन, अनिल बसंदी, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें