फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालु कर रहे मां के दीदार

विज्ञापन
भवन की ओर मां के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : भवन की ओर मां के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को मौसम साफ रहा। सुबह शाम ठंडी हवाएं चलने के बावजूद श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हालांकि इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कटड़ा और सांझी छत के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर अर्दकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा लगातार जारी रही। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 19450 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाने पहुंचे थे। वीरवार को शाम छह बजे तक 15330 के करीब श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे। हालांकि सप्ताहंत पर श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। इसके कारण आंकड़ा 20 से 25 हजार तक पहुंच जाता है। वैसे हर दिन औसतन 17 से 19 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें