रामनगर। डिग्री कॉलेज मार्ग पर बुधवार को मेटाडोर और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पांच यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर तीन बजे सत्या गांव से मेटाडोर नंबर जेके14डी 2599 रामनगर की ओर रवाना हुई। इस बीच सामने से आ रहे रेत से भरे डंपर नंबर जेके14के 0399 के साथ उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मेटाडोर पर सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने रामनगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को शाम को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। घायलों ने बताया कि मेटाडोर पर 30 के करीब यात्री सफर कर रहे थे। चालक वाहन धीरे चला रहा था लेकिन हादसा कैसे हुआ, कुछ पता ही नहीं चल सका। घायलाें में गीता देवी (60) पत्नी ओमप्रकाश वर्ष निवासी परेय, बद्रीनाथ (67) पुत्र शिवराम निवासी सुनेतर रीता देवी (46) पत्नी बाबूराम निवासी उधमपुर चंचला देवी (61) पत्नी बद्रीनाथ निवासी सुनेतर और मधु देवी (30) पत्नी सतपाल निवासी सुनेतर शामिल हैं।