फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुलिंदर परिहार राज्य पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जम्मू विश्वविद्यालय के बीआर आंबेडकर ऑडिटोरियम में वार्षिक सराज सम्मेलन 2025 में सराज समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न मनाया गया। इसमें सुलिंद्र परिहार सराज को प्रतिष्ठित राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सिविल सोसाइटी की ओर से पीजी उर्दू विभाग जम्मू विश्वविद्यालय और तेजस एक पहल फाउंडेशन (टीईपीएफ) के सहयोग से आयोजित किया गया था। सराज समुदाय के सुलिंद्र परिहार सराज को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मंचों पर सराज पहचान को आगे बढ़ाने में उनके अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इस पर सुलिंद्र परिहार ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ़ मेरे लिए नहीं, बल्कि हर सराजी भाषी व्यक्ति के लिए है। मैं यह सम्मान सराज़ के लोगों को समर्पित करता हूं। पहला वार्षिक सराजी सम्मेलन सराजी भाषा, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए नए सिरे से प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें