फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सराजी सम्मान समारोह कल डोडा में

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। एनएसएस डोडा के निदेशक और सराजी यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष सुलिंदर परिहार की ओर से बुधवार को एक होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें सराजी भाषा के संवर्धन और संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सराजी भाषा और इसके सभी कलाकारों, विद्वानों और सांस्कृतिक संरक्षणकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने सराजी भाषा और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को पहचानने और सम्मानित करने पर जोर दिया।

सुलिंदर परिहार ने घोषणा की कि सराजी सम्मान समारोह एनएसएस डोडा और सराजी यूनाइटेड फ्रंट के संयुक्त प्रयासों के तहत सात फरवरी को डोडा में होगा। उन्होंने कहा कि सराजी संरक्षणकर्ताओं के उल्लेखनीय योगदान के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी सराजी कलाकारों और संरक्षणकर्ताओं से पुरस्कार और मान्यता के लिए जूरी सदस्यों के माध्यम से खुद को पंजीकृत करने का आग्रह किया। पूर्व पार्षद रोमेश कुमार ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए सुलिंदर परिहार सराजी की प्रशंसा की। उन्होंने सराजी समुदाय को एकजुट करने में ऐसे प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। पंजीकरण और पूछताछ के लिए नंबर: 8491805290 पर बात की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें