फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बकाया भुगतान न करने पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। ठेकेदार एसोसिएशन डोडा ने बुधवार को जल शक्ति विभाग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद से जेजेएम (जल जीवन मिशन) योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच राजनीतिक संबंध अस्थिर रहे हैं, लेकिन इसमें केवल ठेकेदारों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारों ने सरकार से मांग की कि उनके बकाया का भुगतान तुरंत किया जाए ताकि वे अपनी वित्तीय समस्याओं को हल कर सकें और विकास परियोजनाओं को बिना किसी बाधा के पूरा कर सकें। अन्यथा, उन्होंने विरोध प्रदर्शन तेज करने और सड़कों पर उतरने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें