उधमपुर। जिले में वसंत पंचमी का पर्व धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जागृति वृद्धाश्रम सहित धार्मिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस उपलक्ष्य पर स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा की गई।
वसंत ऋतु के आगमन के तौर पर मनाए जाने वाले वसंत पंचमी के त्योहार की दिन भर शहर में धूम रही। जागृति वृद्धाश्रम में इस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर हंस राज शास्त्री ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन को आश्रम के स्थापना दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। समय के साथ युवा वर्ग अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा है। अपने त्योहारों को जिंदा रखकर अपनी संस्कृति को बचाया जा सकता है।