फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उर्स मेले में दूसरे दिन भी पहुंचे लोग

विज्ञापन
पौनी के झंडी मोड स्थित दरगाह में पहुंचे लोग। - फोटो : पौनी के झंडी मोड स्थित दरगाह में पहुंचे लोग।
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के भारख क्षेत्र में स्थित मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर उर्स मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में पहले दिन की अपेक्षा थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

सुबह की शुरुआत मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर माथा टेक कर परिवार की सलामती की दुआ से की गई। इस स्थान पर हर धर्म के लोग पहुंच रहे हैं। खास कर मेले की रौनक सड़क के किनारे सजाई गई दुकानें हैं। इनमें खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दरगाह कमेटी की तरफ से आने वाले लोगों के खाने पीने का भी प्रबंध किया गया है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले का समापन 24 जनवरी को खसूसी दुआ पढ़ने के साथ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें