हैंडबाल टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम के साथ अतिथिगण एवं आयोजक।
- फोटो : हैंडबाल टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम के साथ अतिथिगण एवं आयोजक।
उधमपुर। कारगिल शहीद हैंडबाल क्लब की ओर से आयोजित अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों का दो दिवसीय हैंडबाल टूर्नामेंट मिनी स्टेडियम हैंडबाल कोर्ट उधमपुर में मंगलवार को संपन्न हो गया।
इसमें लड़कों की अंडर-17 श्रेणी में कारगिल शहीद क्लब ने एसपीएम कॉन्वेंट उधमपुर को 10-4 से हराया। इसमें आखिरी दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में उपायुक्त सलोनी राय मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उनके साथ जिला यूथ सर्विसिस एंड स्पोर्ट्स रोमेश चंद्र मिश्रा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे। फाइनल परिणामों में लड़कों की अंडर-17 श्रेणी में कारगिल शहीद क्लब ने एसपीएम कॉन्वेंट उधमपुर को 10-4 से हराया, जबकि अंडर-14 में अरुण शर्मा हैंडबॉल क्लब जम्मू ने कारगिल शहीद हैंडबॉल क्लब को 14-13 से हराया। अंडर-17 गर्ल्स में कारगिल शहीद हैंडबाल क्लब ने एसपीएम कॉन्वेंट उधमपुर को 8-5 से हराया। इस मौके पर संजीव मगोत्रा, विनोद डोगरा, अरुण मेहता, मनमीत सिंह, अजय शर्मा, पवन जामवाल, विनोद शर्मा और रिदम शर्मा सहित खेल विभाग से ऋषि शर्मा, भूपिंदर सिंह, करुण मगोत्रा, संजीव कुमार, सौरव पंडित, विपन फोत्रा और अंशू खन्ना आदि मौजूद थे।