फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल आपरेटरों पर टैक्स का विरोध

Sat, 14 Nov 2015 01:27 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के  केबल आपरेटरों को पचास फीसदी कर देने के वित्त विभाग के फैसले पर पैंथर्स पार्टी व अन्य संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पैंथर्स पार्टी ने राज्य वित्त मंत्रालय और वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता पर निशाना साधा। पार्टी अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि जम्मू संभाग के लिए जजिया लगाया गया है।
विज्ञापन


वित्त विभाग ने 31 अक्टूबर 2015 को सर्कुलर जारी कर जम्मू संभाग के सभी केबल आपरेटरों से 50 फीसदी टैक्स वसूलने के आदेश जारी किए।  इस आदेश में केबल आपरेटरों को चेतावनी दी गई है कि अगर सर्कुलर पर अमल नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छह महीने की सजा या जुर्माना वसूला जाएगा।

कश्मीर संभाग में यह सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। जम्मू के साथ भेदभाव की भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। वर्ष 2002 में सिनेमाघरों में मनोरंजन टैक्स लगाने पर फैसला हुआ था। केबल आपरेटरों को इसकी छूट दी गई थी। जम्मू संभाग के केबल आपरेटरों को टैक्स लगाकर आम लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से जजिया लगाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर में रैली के वक्त कहा है कि मेरा दिल और खजाना कश्मीरियों के लिए खुला है। अब लोगों को समझ आ रहा है कि भाजपा के 26 विधायकों को जीता कर उन्होंने सबसे बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओें की हेलीकाप्टर सेवा पर कर लगाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें