फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड दो में समस्याओं का अंबार, गली के बीचोंबीच लटक रही कंबल की तार

विज्ञापन
वार्ड नंबर 2 इंदिरा नगर में गली के बीचों बीच लटकती केबल दे रही है हादसों को न्यौता। - फोटो : वार्ड नंबर 2 इंदिरा नगर में गली के बीचों बीच लटकती केबल दे रही है हादसों को न्यौता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। वार्ड नंबर दो इंदिरा नगर से आदर्श कॉलोनी, मुख्य बस स्टैंड, धार रोड जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता है लेकिन वार्ड में केबल के तार परेशानी का सबब बने हुए हैं। वार्ड की गलियां भी जर्र-जर्र हैं।

एक तरफ नगर परिषद शहर के वार्डों के विकास के बड़े बड़े दावे करता है, वहीं वार्ड में समस्याओं का अंबार है। यहां तक कि वार्ड में बनी नालियां कचरे से भरी पड़ी हुई हैं। कई गलियों के बीचोंबीच केबल की तारें लटकने से आने जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन


कई बार इन तारों की चपेट में आने से रात के समय दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय निवासी अजय शर्मा का कहना था कि वार्ड की कई गलियों में तारें लटकने से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कई बार रात के समय में दोपहिया वाहन चालक इन तारों की चपेट में आने से गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार आवाज उठाने के बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

स्थानीय निवासी मंजीत सिंह का कहना था कि वार्ड में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हुई हैं। इसके चलते रात के समय अंधेरा पसर जाने से लोग काफी परेशान हो जाते हंै। हालांकि कई बार नगर परिषद से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।

स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि वार्ड में सफाई कर्मचारी भी समय समय पर न आने से कई नालियां कचरे से भर गई हैं। इसके चलते बारिश के दिनों में ब्लॉक हुई नालियों का गंदा पानी बीच सड़क में बहता है।

स्थानीय निवासी करतार सिंह का कहना था कि हम नगर परिषद व प्रशासन से यही मांग करते हंै कि वार्ड में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं और गली के बीचोंबीच लटक रही केबल को हटाया जाए। नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना था कि वार्ड में गली के बीचोंबीच लटक रही केबल को हटाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा और आने वाले वित्त वर्ष के प्लान में खस्ताहाल हुई गलियों की मरम्मत के लिए रखवाया जाएगा।

वार्ड नंबर 2 इंदिरा नगर में गली के बीचों बीच लटकती केबल दे रही है हादसों को न्यौता।- फोटो : वार्ड नंबर 2 इंदिरा नगर में गली के बीचों बीच लटकती केबल दे रही है हादसों को न्यौता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें