फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला स्तर के लिए तीन स्वस्थ बच्चे चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। जिला विकास आयुक्त और डीपीओ उधमपुर के निर्देशन में आईसीडीएस कार्यालय में स्वास्थ्य शिशु प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम राजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आईसीडीएस विभाग की अधिकारी पलवी गुप्ता, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन मोबिलाइजेशन के कर्मचारी अनिल कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अखिल संतोत्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिशुओं की जांच की। यह प्रतियोगिता रामनगर ब्लॉक के स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें तीन वर्ष तक के 10 शिशुओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ वजन और ऊंचाई भी मापी गई।
इस प्रतियोगिता में तीन शिशु को स्वस्थ शिशु के रूप में चुना गया, जिन्हें जिला स्तर के लिए चयनित भी किया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी शिशुओं को उपहार दिए, जिनमें खिलौने के साथ पेंटिंग कीट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें