उधमपुर। पचास प्रतिशत सवारियों को बिठाने के आदेश के विरोध में बुधवार को लगातार आठवें दिन भी बसों व मेटाडोर की आवाजाही बंद रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिनभर लोग पैदल अपने गंतव्यों की ओर आवाजाही करते नजर आए। नगर के बाजारों में काफी कम भीड रही। विशेषतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
उनका कहना है कि एक तो कारोना संकट से दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की हड़ताल से स्थिति और भी बिगड़ गई है। इससे उनके कामकाज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए सरकार को जल्द ट्रांसपोर्टरों से बाचचीत कर समस्या का समाधान निकाला चाहिए। ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना है कि पचास प्रतिशत सवारियों के साथ गाड़ी चलाना उनके लिए बिलकुल भी संभव नहीं हैं। जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें 75 प्रतिशत सवारियां के साथ गाड़ियां चलाने की अनुमति दें। गौरतलब है कि गाडियों में पचास प्रतिशत सवारियां बिठाने का आदेश जारी होने के बाद बीते बुधवार से ट्रांसपोर्ट युनियन ने इसके विरोध में गाडियों का चलाना बंद कर दिया है। इससे जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।