फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बसंतगढ़-जम्मू तक सरकारी बस सेवा बंद, एक साल से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बसंतगढ़ से जम्मू तक एसआरटीसी की सीधी बस सेवा पिछले एक वर्ष से बंद है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कतें रोजाना सफर करने वालों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों का पूरा दिन यात्रा में व्यर्थ हो रहा है महिलाओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। समाजसेवक पवन रासल, शाम लाल, कमलेश ठाकुर, राकेश कुमार, बिशन दास, दर्शना देवी, सागर चंद, वेद प्रकाश का कहना है कि पहले बसंतगढ़ से जम्मू तक बस सेवा उपलब्ध होने से काफी राहत मिलती थी। अब उन्हें वाहन बदलकर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे समय व धन की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और एसआरटीसी से मांग की है कि बसंतगढ़ से जम्मू तक सीधी बस सेवा को जल्द शुरू किया जाए ताकि रोजाना का सफर आसान हो सके।
लोगों ने कहा कि सुबह जल्दी घर से निकलने के बावजूद जम्मू पहुंचने में देर हो जाती है। कई बार जरूरी काम तक छूट जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। उन्हें बार-बार वाहन बदलना पड़ता है जो काफी कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें