फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिनी बस जब्त, ओवरलोडिंग पर केस, ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
2 सप्ताह में विभिन्न वाहन अधिनियम के उल्लंघन के लिए 2743 वाहनों का चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
उधमपुर। उधमपुर में ओवरलोडिंग और मानव जीवन को खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने मिनी बस के ड्राइवर को गिरफ्तार मामला दर्ज किया गया। पिछले 2 सप्ताह में विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के लिए 2743 वाहनों का चालान किया गया है और एमवी एक्ट के उल्लंघन को लेकर 06 आरसी के निलंबन की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक सब डिवीजन उधमपुर की ट्रैफिक पुलिस टीम ने एएसआई रोमेश एसओ जखैनी के नेतृत्व में डीएसपी ट्रैफिक उधमपुर अरुण जम्वाल की देखरेख में जखैनी में चेकिंग के दौरान उधमपुर से समरोली जाते समय मिनी बस जेके14ए 7537 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान यह पाया गया कि बस में केवल 16 लोगों के बैठने की क्षमता के मुकाबले 44 यात्री बिठाकर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। इस मामले पर पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज किया है। वाहन को मौके पर ही जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ट्रैफिक रोहित ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस नेशनल हाईवे हमारी सड़कों को यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है और एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पिछले 2 सप्ताह में विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के लिए 2743 वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने लोगों को यातायात संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर : 94199-93745 और 99060-23617 पर संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें