फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एडीजीपी आनंद जैन ने शांति सुरक्षा में अधिकारियों की भूमिका पर जताया संतोष

Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रेंबल थाने का किया औचक दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू जोन आनंद जैन ने उधमपुर जिले का दौरा किया और क्षेत्र में समग्र अपराध की समीक्षा करने के लिए पुलिस स्टेशन रेंबल का औचक दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एसएसपी उधमपुर जोगिंदर सिंह भी मौजूद थे।

शुक्रवार सुबह लगभग सवा 11 बजे एडीजीपी जम्मू ने रेंबल थाना पहुंचे। थाने में उचित दस्तावेज प्रबंधन और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए रिकॉर्ड की समीक्षा की। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का दौरा किया और साइबर धोखाधड़ी से संबंधित मामलों, साइबर अपराध पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की जांच करते हुए क्षेत्राधिकार में साइबर अपराध की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया। उन्होंने कानून और व्यवस्था बनाए रखने सहित सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में सीसीटीएनएस सेक्शन का दौरा करते हुए नशे से जुड़े अपराधों एवं अन्य मामलों को लेकर तैयार किए जाने वाले डाटा बैंक पर गंभीरता से काम करने और समय-समय पर अपडेट रहने निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण पर संतोष जताया। उन्होंने नियमित रूप से अपराध समीक्षा करने के निर्देश दिए ताकि सभी शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप किया जा सके। इसके बाद 12 बजे एडीजीपी जम्मू की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें