फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग का पुतला जलाया

Fri, 04 Dec 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरमोली से सियूना के बीच पुल का निर्माण कार्य अधर में लटकने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए वीरवार को पीडब्ल्यूडी विभाग का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द पुल का काम पूरा करने की मांग की। वीरवार को पैंथर्स पार्टी के नेता जगदेव सिंह (जग्गा) के नेतृत्व में सियूना, सतयालता और चढ़त के लोगाें ने पीडब्ल्यूडी विभाग को आडे़ हाथों लिया। साथ ही पुल के निर्माण में देरी बरतने पर विभाग को दोषी करार दिया।

जग्गा ने कहा कि काफी समय पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आज तक उसका एक पीलर भी नहीं बना सका है। जबकि एक वर्ष के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए था, लेकिन निर्माण को पूरा करने में विभाग असफल रहा।
विज्ञापन


विभाग की लापरवाही के चलते स्थानीय लोगों को मौजूदा समय में मीलों पैदल चलकर सामान घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार उन्हें रास्ते में सामान उठाकर आते-जाते समय गिर जाने से चोटें भी आई हैं।

लिहाजा पीडब्ल्यूडी विभाग को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराए। यदि अगले सप्ताह तक काम शुरू नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें