छात्रू तहसील के बस अड्डे के पास एक इमारत में मंगलवार की देर रात को आग लग गई। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।
इस इमारत में कोआपरेटिव सोसाइटी का कार्यालय, सोमनाथ निवासी त्रेशी छात्रू का होटल, इरशाद अहमद निवासी कुछन डेडपेठ की मोबाइल की दुकान जलकर राख हो गई।
हादसे में फारूक अहमद मलिक निवासी कश्मीर वर्तमान निवासी छात्रू की दुकान भी जल गई। किश्तवाड़ से फायर ब्रिगेड भी पहुंची।
आग इतनी भीषण थी कि जब तक पुलिस और सेना के जवान व स्थानीय निवासी पहुंचे, तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। बताया जाता है कि इमारत के मालिक गुलाम नबी और गुलाम मोहिद्दीन निवासी पासकूट छात्रू हैं।
दोनों भाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका बताई जा रही है।