उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आइसोलेशन वार्ड में सांस लेने में परेशानी होने पर ही संक्रमित को रखा जा रहा है। इस समय जिला अस्पताल 29 मरीजों को आइसोलेशन पर रखा गया है और 28 मरीज आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं, जबकि एक आइसीयू में उपचाराधीन है।
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 2020 में ही आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार किया गया था। जिला अस्पताल में एक समय में 48 कोरोना संक्रमितों को रखा जा सकता है। साथ ही एक आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार किया गया है। आईसीयू में आठ और आइसोलेशन वार्ड में 40 लोगों को रखने की व्यवस्था है।
कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल के बेड भी भरने लगे हैं। मौजूदा समय में जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड भरने की कगार पर है। मौजूदा समय में 28 लोगों को रखा गया है और सभी ऑक्सीजन के सहारे हैं। आईसीयू में एक ही व्यक्ति को रखा गया है। सभी वेंटीलेटर आईसीयू में लगाए गए हैं। जिस प्रकार हर रोज संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन के लिए संक्रमित पहुंच रहे है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। अगर सभी बेड भर जाते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की चिंता दोगुनी हो जाएगी। हालांकि राहत की बात यह है कि चिनैनी और रामनगर में आइसोलेशन वार्ड में कोई भी संक्रमित नहीं है। रामनगर में 20 और चिनैनी में 50 संक्रमितों को रखने की व्यवस्था है।