पटनीटॉप में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता:
चिनैनी। पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से बॉलीवुड अभिनेता को भी पटनीटॉप में निमंत्रण दिया जा रहा हैं। मंगलवार को भी पटनीटॉप की हसीन वादियों में बॉलीवुड अभिनेता चंदन राय सन्याल तथा सन्नी हिंदुजा पहुंचे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले है बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी पटनीटॉप तथा नत्थाटॉप में गई थीं और उन्होंने भी पटनीटॉप की पहाड़ियों के नजारे को कैमरे में कैद किया था । वहीं मंगलवार शाम को पटनीटॉप में दो बॉलीवुड अभिनेता पहुंचे। उन्होंने पटनीटॉप से लेकर करलाह नाग मंदिर तक साइकिल के जरिए पटनीटॉप की खूबसूरती को निहारा। साथ ही साइकिल चलाने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कई सैलानियों ने अभिनेताओं के साथ चित्र भी खिंचवाए। बुधवार को दोनों अभिनेता भद्रवाह के लिए रवाना होंगे। संवाद