फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जून को पूरा देश रेलमार्ग से जुड़ जाएगा : सांसद जुगल

विज्ञापन
रियासी में कार्यकर्ताओं साथ बैठक करते सांसद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालु रेलगाड़ी से सफर कर पाएंगे। छह जून को प्रधानमंत्री कटड़ा से कश्मीर तक चलाई जाने वाली रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही पूरा देश रेलमार्ग से जुड़ जाएगा।
यह बात मंगलवार को रियासी में सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कही। कार्यकर्ताओं साथ बैठक करने पहुंचे सांसद ने कहा कि महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही रेलवे के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जुड़ जाएगा। यह सिर्फ जम्मू कश्मीर की जनता के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए गर्व की बात होगी। सांसद ने कहा कि अमरनाथ यात्रा जाने वाले यात्री सुगम तरीके से अपनी यात्रा करेंगे और प्राकृतिक वादियों को निहारते हुए कश्मीर जाएंगे।
विज्ञापन

कटड़ा से कश्मीर तक रेल शुरू होने पर सांसद ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से भी इसका काफी लाभ होगा। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में आने वाले यात्री रेलमार्ग के जरिए कश्मीर जा सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं साथ बैठक की। सभी ने इस दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश महासचिव व विधायक डॉक्टर देवेंद्र कुमार मन्याल और विवोध गुप्ता, जिला प्रधान रोहित दुबे, जिला विकास परिषद चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग,रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे,कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा,जिला को इंचार्ज प्रदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें