फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो स्थानों से दो युवकों के शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों दो स्थानों से दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। एक शव शहर के अंदर मेटाडोर स्टैंड और दूसरा मांड इलाके में राजमार्ग के किनारे से मिला है। पुलिस ने संदिग्ध मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर से मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पहला शव मेटाडोर स्टैंड से बरामद हुआ। सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने त्रिलोकु (28) निवासी बरमीन का शव को पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे परिजनों को सूचित किया। वहीं, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
दूसरा शव सुबह सात बजे मांड इलाके में राजमार्ग के किनारे से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान करव सेठ (22) निवासी मांड के रूप में हुई। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। सूचना के बाद टिकरी पुलिस चौकी के इंजार्च जसविंद्र सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लिया। इसके बाद पीएचसी टिकरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने हिट एंड रन का अंदेशा जताया है। ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन ने युवक को टक्कर मारी है। जसविंद्र सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें