फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दो मेटाडोर चालकों में खूनी झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक पर बुधवार दोपहर को मेटाडोर स्टैंड पर मेटाडोर के चालक आपस में भिड़ गए। एक चालक ने दूसरे चालक को तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर बाद ढाई बजे मेटाडोर के अंदर ही चालकों की किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और फिर देखते ही देखते एक चालक ने राकेश कुमार निवासी मनवाल नामक दूसरे चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर पर वार करने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें