फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने उजागर की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने समस्याएं उजागर कर प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील की ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद व एसडीएम अब्दुल सत्तार मुख्य रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों की समस्याएं जानीं। इस मौके पर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पानी, बिजली, सड़क, स्कूल व कूहल के मुद्दों को उजागर किया। वार्ड सात मादा, चलयाड़, कुद, बदाना, कोटाधार, जीग, गांच्छड़ आदि इलाकों में व्याप्त पानी की समस्याओं को उठाते हुए जल्द कदम उठाने की मांग की गई। जीग, गांच्छड़ और नगुलता में पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सड़कों से उत्पन्न समस्याएं बताई गईं।
इसके अलावा बताया कि सड़क निर्माण के चलते हरिद्धार से बांई कूहल के टूटने से किसानों को दिक्कतें आ रही हैं। करीब एक साल से कूहल टूटने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। इसलिए जल्द कदम उठाए जाएं। मुख्य अतिथि ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें