चिनैनी। चिनैनी के टमाटर मोड़ के पास मंगलवार शाम को एक कौआ मृत मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग व एनिमल हसबेंडरी की टीम उसे कब्जे में लेकर जला दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को मृत मिले कौए की सूचना के बाद बुधवार को चिनैनी से एनिमल हसबेंडरी के डॉक्टर रोहन शर्मा, डॉक्टर गौरव शर्मा सहित टीम मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर जला दिया। वहीं, आसपास के पोल्ट्री वालों के जागरूक भी किया। इसके साथ ही कुछ संदिग्ध दिखाई देने पर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए।