किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने हायर सेकेंडरी स्कूल बिनून, ब्लॉक बोंजवाह में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिजली पानी की समस्याएं उठाई गईं।
उन्होंने जनता की शिकायतें सुनीं और वास्तविक चिंताओं के समयबद्ध निवारण का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने स्थानीय बुनियादी ढांचे के विकास, स्कूलों के उन्नयन और मरम्मत, क्षेत्र में एक सरकारी डिग्री कॉलेज की मंजूरी, मनरेगा के तहत समय पर भुगतान, बिजली के खंभों को बदलने, बिजली उप-स्टेशनों की वृद्धि और चल रही जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजनाओं को पूरा करने सहित मांगें उठाईं। इसके अलावा सड़कों पर गड्ढों को भरने, पशाला-टिपरी और अन्य सड़कों की मरम्मत करने और 250 से अधिक घरों की आबादी वाले छूटे हुए गांवों के लिए पीएमजीएसवाई परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।