फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रदर्शनी से बताईं केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियां

Wed, 11 Jun 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
प्रदर्शनी को देखते भाजपा नेता। 
विज्ञापन
25 जून तक चलाया जा रहा 21 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान
विज्ञापन

भाजपा ने दिया-विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल का नारा
संवाद न्यूज एजेंसी


रामबन। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 साल पूरे होने पर पांच से 25 जून तक 21 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा ने विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल का नारा दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा इकाई ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई।
मुख्य अतिथि रहे विधायक उधमपुर-पश्चिम पवन गुप्ता, विधायक उधमपुर-पूर्व रणबीर सिंह पठानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम लंगेह आदि नेताओं ने भाजपा की व्यावसायिक बैठक का उद्घाटन किया। इन वरिष्ठ नेताओं ने पिछले 11 वर्षों के दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की मुख्य उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पवन गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को सुशक्तिशाली भारत, सुरक्षित भारत बनाने और देश को वर्ष 2047 तक प्रगति और आत्मनिर्भरता के शिखर पर ले जाने के अपने दृढ़ मिशन पर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का श्रेय एनडीए के सभी घटक दलों को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें