फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अवैध शराब के साथ सेवानिवृत्त अध्यापक गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब के साथ पुलिस की हिरासत में आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे में अवैध रूप से शराब की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त अध्यापक को सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यशपाल निवासी कोनेन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रामनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की कई बोतलें लेकर जा रहा है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर उसका पीछा किया। बस अड्डे पर उसे रोक कर जब जांच की गई तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब (250 एमएल की 40 बोतलें, 750 एमएल की तीन बोतलें) बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें