फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिल्लन बावली मंदिर से लड्डू गोपाल की दो किलो की पीतल की मूर्ति और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिल्लन बावली मंदिर को बुधवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर का ताला तोड़कर लड्डू गोपाल की करीब दो किलो वजनी पीतल की मूर्ति और माता की आधा तोले सोने की नथ पर हाथ साफ कर दिया। घटना से भक्तों और स्थानीय निवासियों के बीच आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

महंत विष्णु गिरी ने बताया कि चोरी की वारदात सुनियोजित लगती है। चोरों ने मुख्य कपाट का ताला तोड़ने के लिए गेंती का इस्तेमाल किया। भीतर घुसने के बाद उन्होंने गर्भगृह के शीशे को तोड़ा और कीमती सामान समेट लिया।

हैरानी की बात रही कि मंदिर में भगवान के शृंगार के लिए कृत्रिम (नकली) आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों को असली और नकली गहनों की पहचान थी। सुबह जब वह सफाई के लिए उठे तब उन्हें कपाट खुले मिले और मूर्ति गायब दिखी।
विज्ञापन


इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नशेड़ियों का जमावड़ा बढ़ गया है। कई बार संदिग्ध तत्वों की हरकतों की शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आज मंदिर को निशाना बनाया गया, किसी के घर में शातिर घुस सकते हैं।



सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

महंत विष्णु गिरी ने भी रोष प्रकट करते हुए कहा कि नशेड़ियों की बढ़ती गतिविधियों के कारण क्षेत्र में अपराध पनप रहा है और मंदिर की मर्यादा व सुरक्षा खतरे में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात में गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें