फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिल्लन बावली नाले का होगा सौंदर्यीकरण शहर को मिलेगा नया पार्क और सैरगाह

Fri, 21 Feb 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 शहर के वार्ड 15 और 7 के मध्य बहता बिल्लन बावली नाला। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
वार्ड 7 व 15 के बीच स्थित बिल्लन बावली नाले को किया जाएगा कवर
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड 7 और 15 के बीच स्थित बिल्लन बावली नाले को कवर कर एक सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह पहल न केवल क्षेत्रवासियों को इस बरसाती नाले से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाएगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी इजाफा करेगी और नागरिकों को सैर व विश्राम के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगी।इस सौंदर्यीकरण कार्य को नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल की ओर से नगर परिषद को मंजूर चार करोड़ रुपये की धनराशि से पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत 350 मीटर के हिस्से को कवर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

एनजीटी से सौंदर्यीकरण के लिए मिली धनराशि के उपयोग के लिए अस्थायी तौर पर इस साइट का चयन किया गया है। इसके लिए नगर परिषद के सहयोग से योजना बनाने पर बात चल रही है। अगर इस योजना पर सहमति बन जाती है तो किसी काबिल आर्किटेक्ट से इसका डिजाइन बनवाया जाएगा। - पवन गुप्ता, विधायक उधमपुर पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें