पौनी। मंदिर में हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
प्रसाद ग्रहण करने अगार बल्लियां गांव में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी/पौनी। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव अगार बल्लियां में रविवार दोपहर स्थानीय भीम सेन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत होने से पहले मंदिर स्थल पर पूजा की गई। दोपहर एक बजे के करीब शुरू हुए भंडारे में गांव के अलावा रियासी, माड़ी, ग्रा मोड, सिला, विजयपुर क्षेत्र के लोग भी प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।
तहसील मुख्यालय पौनी से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुरिया में बाबा नरसिंह देवस्थान में भंडारे का आयोजन किया गया। कमेटी के सदस्य बंसी, अजय, देवेंदर खोया, प्रभात सिंह कुलदीप कृष्ण आदि ने बताया कि बाबा नरसिंह देवस्थान को हर धर्म के लोग मानते हैं।
लोगों का विश्वास है कि बाबा को मानने वाले लोगों पर इस क्षेत्र में अपार कृपा है। बाबा लोगों की रक्षा कर उनके गांव में माल, मवेशियों को भी बीमारी नहीं लगने देते। इसी विश्वास के साथ इस साल भी लोगों के सहयोग से वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने कई गांवों के लोग पहुंचे।