फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिव मंदिर चिगली चौरी में हुआ भंडारा ढोल-नगाड़ों संग निकाली प्रभात फेरी

Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर के चीगली चोरी शिव मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद - फोटो : ramnagar
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह मंदिर, शीतला माता व बस अड्डे स्थित भगवान शिव मंदिर में की पूजा
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर कस्बे के प्राचीन चिगली चौरी शिव मंदिर में रविवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे से पहले शिव मंदिर कमेटी ने सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली, जिसमें वार्ड नंबर 1 के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस प्रभात फेरी में महिलाएं और युवा ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय
विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह मंदिर, शीतला माता मंदिर और बस अड्डे स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए प्रभात फेरी मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था भी की थी। सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के साथ आहुति दी और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दोपहर एक बजे भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के संयोजक जोगिंदर कुमार बंगाथिया ने बताया कि यह भंडारा स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित किया जाता है और पिछले 20 साल से अधिक समय से यह परंपरा जारी है। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले रामनगर में बारिश बहुत कम होती थी। तब वार्ड नंबर एक के लोगों ने चिगली चौरी शिव मंदिर के शिवलिंग को पानी में डुबोकर वर्षा की कामना की थी। इसके बाद जो बारिश हुई, उसने नदी-नालों को भी उफान पर ला दिया। तभी से यहां हर साल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें