फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायन ज्योति कौशल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में वर्चुअल मोड में एक इंटर कॉलेज भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें महिला कॉलेज उधमपुर की ज्योति कौशल सर्वश्रेष्ठ गायिका चुनी गईं।
विज्ञापन

वहीं, गवर्नमेंट महिला कॉलेज गांधी नगर की अंजलि भगत ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। जीडीसी रियासी की पूनम और जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग की सुदेश कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। महिला कॉलेज उधमपुर की शबनम चावला, रिद्धि वर्मा और कृति बडियाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर महिला कॉलेज उधमपुर की प्रिंसिपल प्रो. मीनू महाजन मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने इस तरह के धार्मिक आयोजन के लिए संगीत विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता ने छात्रों को एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा को उजागर करने में सक्षम बनाया है जिससे उनमें आत्मविश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें