उधमपुर। सीनियर सिटीजन क्लब उधमपुर के मंच से माता पिंगला को समर्पित भजन का विमोचन किया गया। इसे वीडी सरिष्ठा ने लिखा और गाया है। क्लब अध्यक्ष महादीप सिंह जमवाल ने भक्ति संगीत की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस दौरान क्लब के महासचिव राज गुरु, मेरी जान डोगरी, मेरी शान डोगरी के प्रमोटर संदीप खजूरिया और सुहानी विशाल कटोच ने अपने विचार रखे। सरिष्ठा ने वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। संवाद
फोटो सहित