फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-यज्ञ सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है : साध्वी भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएन पैलेस में जारी श्रीमद्भागवत कथा का हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ समापन
विज्ञापन

उधमपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से डीएन पैलेस में जारी श्रीमद्भागवत कथा का हवन-यज्ञ के साथ समापन हो गया। काफी संख्या में श्रद्धालु हवन-यज्ञ में आहुति डालने के लिए उपस्थित रहे। कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती ने कहा कि हवन-यज्ञ सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है।
गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी भारती ने कहा कि हवन-यज्ञ द्वारा वातावरण में शुद्धता का प्रसार होता है। यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों का उच्चारण किया जाता है उससे समस्त क्षेत्र का वातावरण सकारात्मक एवं ऊर्जावान बनता है। हवन-यज्ञ आध्यात्मिक ज्ञान व भक्ति का भी संदेश वाहक है। यज्ञ की वेदी मानव तन का प्रतीक है और इसमें अर्पित करने वाली यज्ञ सामग्री मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के क्रम संस्कारों की सूचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने से पूर्व अग्नि को प्रकट किया जाता है, इसी प्रकार से जब मनुष्य के जीवन में एक पूर्ण सतगुरु का पदार्पण होता है वह उसे दिव्य चक्षु का उन्मूलन कर प्रभु के अग्नि अर्थात ज्योति स्वरूप का दर्शन करवा देता है। उसके पश्चात एक साधक नित्य निरंतर प्रभु का ध्यान करता हुआ भक्ति पथ पर अपने कर्म संस्कारों को स्वाहा करके मुक्ति को प्राप्त करता है। यज्ञ के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया। स्वामी सुचेतानंद महाराज ने उधमपुर वासियों का भागवत कथा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर सब पर कृपा करें और सबका मंगल हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें