फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्रतिबंध हटाए जाने के बाद खुले स्कूल और बाजार

विज्ञापन
भद्रवाह। प्रतिबंध हटने के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थी: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। स्थानीय लोगों विशेषकर छात्रों और मजदूरों ने सोमवार को डोडा जिला प्रशासन की ओर से बीएनएसएस 163 के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए जाने के बाद राहत की सांस ली है।
आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के कारण उत्पन्न हुई अशांत स्थिति और बाढ़ के 20 दिन बाद स्कूलों में लौटे छात्रों और शिक्षकों ने अपील की है कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शांति बनाए रखी जानी चाहिए। स्थानीय लोग अपने-अपने काम पर लौटने के बाद बाजारों में व्यस्त देखे गए जो पिछले 20 दिनों से बाढ़ और बीएनएसएस 163 के तहत प्रतिबंधों के कारण ठप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने तहसील कहारा और तहसील चिल्ली पिंगल को छोड़कर, पूरे जिले से धारा 163 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंध हटा दिए हैं। ये तहसीलें डोडा (पूर्व) के वर्तमान विधायक मेहराज मलिक का गृह क्षेत्र हैं जहां प्रतिबंध लागू रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें