फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दरसू में फिर भूस्खलन से धार रोड बाधित, लंबे इंतजार के बाद बहाल

विज्ञापन
उधमपुर। दरसू में भूस्खलन के कारण धार रोड पर जमा हुआ मलबा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपर। जिले में बग्गे वाली माता के पास दरसू में हुए भीषण भूस्खलन के कारण सोमवार को धार रोड पूर यातायात एक बार फिर से पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन की कतार लगी रही। काफी देर बाद मार्ग बहाल कर दिया गया लेकिन दोनों ओर फंसे वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से लगातार रुक रुककर जारी भारी बारिश के कारण धार रोड स्थित दरसू इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे धार रोड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इसमें धार रोड के रास्ते उधमपुर या फिर घाटी की ओर और उधमपुर से मजालता, सांबा, कठुआ, दयाला चक्क, बसोहली, बिलावर और लखनपुर की ओर चलने वाला ट्रैफिक पूरी तरह से ठप रहा। नेशनल हाइवे के अलावा धार रोड उधमपुर के रास्ते कश्मीर को कठुआ, सांबा जिले के साथ-साथ पंजाब और हिमाचल से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते यातायात के मद्देनजर धार रोड भी काफी अहम माना जाता है। 26 अगस्त से शुरू हुए बारिश के कहर से दरसू इलाका भूस्खलन के कारण तीसरी बार प्रभावित हुआ है। हालांकि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग के सहयोग से मलबा हटाने के बाद धार रोड का बहाल कर दिया जाता है लेकिन इस दौरान चालकों, यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भी घंटों लंबा इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को भी हुए भूस्खलन को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया जिसके बाद यातायात फिर से बहाल हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें