फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ हटाने के बाद भद्रवाह-बनी हाईवे बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। बर्फबारी से बंद पडे़ भद्रवाह-बनी हाईवे के छतरगलां दर्रे पर जमी बर्फ को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। हाल ही में छतरगलां क्षेत्र में भारी हिमपात के दौरान, बनी-भद्रवाह के बीच यातायात संपर्क बाधित हो गया था। इसके लिए बीआरओ (बार्डर रोड आर्गनाइजेशन) ने सीमा सड़क संगठन के 35 बीआरटीएफ के कमांडर एस. मूर्ति की देखरेख में ओसी प्रमोद कुमार व उनकी टीम ने ब्रिगेडियर चीफ इंजीनियर आईके जग्गी के साथ मिलकर छतरगंला क्षेत्र में जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

जून, 2021 तक बर्फ को हटाकर यातयात को बहाल करने की संभावना थी, लेकिन 114 आरसीसी के कमाडिंग अफसर प्रमोद कुमार और उनकी टीम के अथक प्रयास से इसे मई माह में ही बहाल कर दिया गया है। ओसी प्रमोद कुमार ने कहा कि मुश्किल हालातों के बीच भी उन्होंने भद्रवाह-बनी मार्ग पर यातायात को फिर से शुरू करने के लिए बीआरओ के जवान के साथ दिनरात मेहनत की है। 35 बीआरटीएफ के ब्रिगेडियर चीफ इंजीनियर आईके जग्गी ने कहा कि इस हाईवे को बहाल करने के लिए बीआरओ के जवानों ने अथक मेहनत के साथ कठिन परिस्थितियों में भी लगातार काम किया हैं। भद्रवाह के लोगों ने यातायात बहाल होने पर खुशी जताई है। स्थानीय कारोबारियों का कहना था कि रोड के खुलने से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें