उत्तरी कमान अस्पताल में आतंकी वारदात और सीमा पर गोलाबारी से घायल हुए लोगों को मेडिकल सुविधा देने के विषय पर शुक्रवार को सेमिनार कराया गया।
मेडिकल शिक्षा प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए बताया गया उधमपुर स्टेशन सेना का वह अस्पताल है, जिसमें मरीज सड़क व हवाई दोनों मार्ग से पहुंच सकते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में अक्सर गोलाबारी होती है।
इन मेडिकल संबंधी मामलों में कई लोग गंभीर रूप सें घायल हो जाते हैं। उत्तरी कमान के जीओसी इन लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने सेमिनार में उद्घाटन अभिभाषण के दौरान कहा कि कमान अस्पताल काफी बेहतर है।
इसमें काफी सुविधाएं हैं। विशेषज्ञ डाक्टर भी जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्र्व सैनिकों के अलावा आतंक व सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज हो सकता है। इस मौके पर सोवनियर को भी रिलीज किया गया।
सेमिनार में चीफ आफ स्टाफ एनपीएस हीरा, मेडिकल सेवा के महानिदेशक एमके उन्नी, कर्नल कमांडेंट, मेजर जनरल एसपीएस कोचर मौजूद थे। सेमिनार में मुख्य अभिभाषण मेजर जनरल विपिन पुरी ने दिया।
कर्नल संजय मौर्य ने सर्र्जन और युवा मेडिकल आफिसरों को प्रोत्साहित किया। उनके अनुसार अस्पताल में कई विशेषज्ञ सर्र्जन मौजूद हैं।