फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन से बैटरी कार सेवा बंद

Thu, 09 Jul 2026 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने और पारंपरिक मार्ग का उपयोग करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने की वजह से ट्रैक को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल बैटरी कार सेवा रोक दी गई है।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन के तुरंत बाद ट्रैक पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से रास्ते को जल्द से जल्द साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि मलबा पूरी तरह हटने और मौसम सामान्य होने के बाद सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके बाद ही इस मार्ग को दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और भवन तक जाने के लिए पारंपरिक मार्ग का उपयोग करें। श्राइन बोर्ड लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे आगे बढ़ने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें